CG News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति-ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

धमतरी : जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। काजल पाल किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, काजल अपने पति यशवंत धनकर के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के बाद काजल के मायके पक्ष ने उसकी मौत को लेकर सवाल उठाते हुए पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
CG Crime: दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर दामाद ने लगाई आग, मामूली विवाद के बाद खौफनाक वारदात
पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में आत्महत्या का उल्लेख
वहीं, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
Chhattisgarh: IPS रतन लाल डांगी मामले में नया मोड़, जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।





