*वतन के लिए शहीद होने वाले मरते नहीं,वे हमेशा जिन्दा रहते हैं – कामरेड अनिल शर्मा*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती:: अपने वतन के लिए शहीद होने वाले कभी नहीं मरते वे हमेशा जिंदा रहते हैं हमारी यादों में हमारे सपनों में और या हमारी उम्मीदों में यह विचार कामरेड अनिल शर्मा ने व्यक्त करते हुए कही। वे शहीदे आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा सक्ती के कार्यकर्त्ताओं के द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह को स्मरण करने के लिए आहूत बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर कामरेड अनिल शर्मा ने आगे कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिन पर भारत की जनता उन्हें शत् शत् नमन करते नजर आती है क्योंकि उनका पूरा जीवन गैर बराबरी . शोषण तथा साम्राज्यवादी नीतियों के विरुद्ध लड़ते हुए गुजरा यदि वे आज होते तो वर्तमान फासिस्टवादी सरकार के खिलाफ पूरे दमखम से भी लड़ते रहते। शहीदे आजम भगत सिंह को याद करते हुए कामरेड देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि वे हमेशा देश के युवाओं के प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे क्योंकि इक्कीस ( २ 1 ) साल की उम्र में बहरी गूंगी अंग्रेज सरकार को भारत की आजादी की आवाज सुनने असेम्बली मे बम फेका था। सभा को कामरेड हेमलाल देवांगन ने भी सबोधित किया और कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन भारत की आजादी के लिए बलिदान कर दिया था । इसके पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ शुरू हुई । सभा में कामरेड आशीष शर्मा, कामरेड विनोद द्विवेदी, कामरेड अशोक गबेल, कामरेड बाबी देवांगन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





