ब्रेकिंग कुसमुंडा से लापता युवती का शव नदी में मिला

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया वैशाली नगर से लापता हुई 24 वर्षीय महिला निर्मला यादव का शव आज सुबह अहिरन नदी में मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार 9 तारीख की शाम करीब 7 बजे युवती के परिजनों ने कुसमुंडा थाना में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच आज सुबह ग्राम खम्हरिया से ही लगे पाली खोड़री बसावट के पीछे अहिरन नदी में युवती का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र ने शोक की लहर है।






