Chhattisgarh
सीपत न्यूज – हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य बाइक रैली और विशाल शोभायात्रा का आयोजन
दीपक वैष्णव की खबर

बिलासपुर/ सीपत न्यूज – हिन्दू नववर्ष के अवसर पर कल 19 मार्च 2026 को सम्राट विक्रमादित्य समिति सीपत के तत्वाधान में भव्य बाइक रैली एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली बिटकुला से प्रारंभ होकर कौड़िया में समापन होगी
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में युवा एवं श्रद्धालु शामिल होंगे, जो पूरे मार्ग में उत्साह एवं उल्लास के साथ सहभागिता निभाएंगे। रैली के दौरान भगवा ध्वज, देशभक्ति गीत एवं पारंपरिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समिति के अध्यक्ष वैभव तंबोली जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति एवं गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सर्व हिंदू समाज से अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं





