कोरबा – बाइक में लगी भीषण आग,चालक को लोगों ने बचाया

कोरबा – शराब पीना खराब है, यूं ही नहीं लोग कहते हैं, शराबी अक्सर शराब के नशे में स्वयं का या तो दूसरों का नुकसान करा बैठते हैं। ताजा मामला जिले के सर्वमंगला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पढ़निया का है, यहां निवास करने वाला मनीराम यादव रविवार की शाम बाइक से सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पढ़नीया जा रहा था, अत्यधिक शराब सेवन की वजह से वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी बाइक में आग लग गई, आग स्वतः लगी या किसी ने लगाई यह स्पष्ट नहीं है,परंतु आग लगने के दौरान चालक बाइक के बेहद करीब सोया हुआ था,कुछ लोगों की नजर जलते हुए बाइक पर पड़ी,लोगों ने जलती बाइक के किनारे से तत्काल चालक को हटाया,कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। किसी तरह से बाइक चालक के परिजनों को सूचना दी गई, नशे में चूर बाइक चालक को जैसे तैसे घर पहुंचाया गया है। अत्यधिक नशे की वजह से वह बेसुध है। अगर राहगीरों ने समय पर चालक को जलते बाइक से दूर नही हटाया होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इधर खबर लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। लिंक में जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=aIqO5Orhnu9uRmiu





