SECL कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, सोनू मोनू की भारी वाहन में लगी भीषण आग..
सतपाल सिंह की खबर
SECL कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, सोनू मोनू की भारी वाहन में लगी भीषण आग…
कोरबा – आंधी बारिश के बावजूद पड़ रही भीषण गर्मी का प्रकोप जिले में देखने को मिल रहा है। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक ओर जहां बीते दिन 100 टन वजनी डंफर में भीषण आग लग गई थी, वहीं आज रविवार की दोपहर लगभग एक बजे कुसमुंडा में नियोजित ठेका कंपनी में कार्यरत भारी वाहन में भीषण आग लग गईं। बताया जा रहा है कि वाहन कोयला लेने के लिए खदान के कोयला फेस जा रही थी,इसी दौरान आर बी आर कम्पनी के नीचे वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है,परंतु जिस तरह से यहां वाहनों में आग लग रही है, वाहनों का अत्यधिक हिट होना बताया जा रहा है। वहीं यहां कंपनी में वाहनों के रखरखाव, मेंटेनेंस में भी ध्यान नहीं दिया जा रहा जिस वजह से आए दिन इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। कुसमुंडा में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के लिए यहां सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा में अनदेखी बताई जा रही है। कुसमुंडा सुरक्षा विभाग के अधिकारी कुसमुंडा खदान में सुरक्षा के कार्यों में ध्यान नहीं दे पा रहे और उन्हें भू राजस्व विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में यह जांच का विषय है।






