ChhattisgarhKorba
शिवाय हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना
सतपाल सिंह

शिवाय हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की कामना
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में दीपावली का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने मिलकर विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्यता की कामना की।
दीपावली के शुभ अवसर पर अस्पताल परिसर को गेंदे के फूलों, आकर्षक रोशनी और भव्य रंगोली से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। शुभ मुहूर्त में विद्वान पुरोहितों की मौजूदगी में धन की देवी माँ लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से महापूजा संपन्न हुई।
इस गरिमामय धार्मिक अनुष्ठान में शिवाय हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिविक एच. मित्तल, डॉ. नागेन्द्र बागड़ी, डॉ. आस्था और डॉ. यशा मित्तल मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। पूजा के उपरांत चिकित्सकों एवं प्रबंधन ने अस्पताल के समस्त नर्सिंग, पैरामेडिकल और प्रशासनिक स्टाफ से भेंट कर उन्हें पर्व की बधाई दी और मिठाई बांटी।
जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने समस्त कोरबा जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रबंधन ने संदेश में कहा कि शिवाय हॉस्पिटल सदैव क्षेत्र की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और विशेष रूप से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।