
कोरबा – बरमपुर में दीपावली मिलन एवं खुशियाँ बाँटने का भव्य आयोजन..

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक 61, बरमपुर स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर, बरमपुर में एवं रघुवीर मोहल्ला में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर वार्ड के समस्त ग्रामवासियों एवं प्यारे-प्यारे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं। सभी को मिष्ठान एवं पटाखों का वितरण किया गया तथा भव्य आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया गया।
इस आयोजन में वार्ड के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी के साथ खुशियाँ बाँटते हुए एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस सुंदर एवं पारिवारिक आयोजन का संचालन प्रतिवर्ष वार्ड पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल जी एवं श्री माधव प्रसाद जायसवाल जी के द्वारा किया जाता है। यह परंपरा आगे भी इसी प्रेम, सद्भाव एवं उत्साह के साथ निरंतर जारी रहेगी।
आइए, हम सब मिलकर खुशियाँ बाँटें और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता के दीप जलाते रहें।आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!





