FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

जगदलपुर पेशाब कांड Update : ट्रक ड्राइवर अपहरण व शर्मनाक उत्पीड़न मामले में फरार आरोपी पर इनाम घोषित

जगदलपुर : शहर में दस दिन पहले शर्मसार करने वाले वाकये में एक ट्रक ड्राइवर का अपहरण कर फर्म संचालकों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई करते हुए उस पर पेशाब कर दिया था. इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपियों आयुष राजपूत और मिथलेश साहू पर पुलिस ने दो हजार रुपए ईनाम घोषित किया गया है.

पुरानी रंजिश को लेकर डण्डा, राड एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर प्राण घातक हमला कर हत्या करने वाले 09 आरोपियों को तत्काल किया गिरफतार

बता दें कि जगदलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला 2 अगस्त को सामने आया था, जिसमें कबाड़ी के लिए ट्रक चलाने वाले ड्राइवर खुर्शीद अहमद ने आरोप लगाया था कि उसे फार्म हाउस ले जाकर संचालकों ने बुरी तरह पीटा. घंटों तक टॉर्चर किया, और हद तो तब हो गई जब उसके ऊपर पेशाब कर दिया गया. इस घटना पर किसी को यकीन नहीं होता, लेकिन पूरे वाकये का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए.

छोटा हाथी वाहन एवं लोहे का नांगर चोरी करने वाले आदतन अपराधी गिरफ्तार

पीड़ित ड्राइवर खुर्शीद अहमद ने पुलिस को बताया कि भुवन कबाड़ी के लिए ट्रक चलाने का काम करता था. संचालक उसे गैरकानूनी तांबा-पीतल लोड कर ले जाने के लिए कहते थे. जब उसने इनकार किया, तो मेरे अकाउंट से सारा पैसा निकाल लिए, जिसके बाद वह अपने गांव चला गया. पीड़ित के अनुसार, इस घटना के कुछ दिन बाद उसे फोन कर दोबारा काम पर लौटने का आग्रह किया गया. वापस आने पर दो मुख्य आरोपी नितिन साहू और पीयूष ठाकुर ने कार में बिठाकर तांबा-पीतल लोड गाड़ी को ले जाने के लिए कहा. उसके इंकार करते ही उसे टॉर्चर करना शुरू दिया. उसे फार्म हाउस ले गए, जहां पहले से दो लोग मौजूद थे. वहां चारों ने मिलकर उसे करीब 3 घंटे तक बेल्ट और घूंसे मारे. इसके अलावा नंगा कर उसके ऊपर पेशाब कर दिया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026