CG News: छत्तीसगढ़ में दिखा सफेद भालू, राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : पेण्ड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पटियाला हाउस के पास एक दुर्लभ सफेद भालू जंगल से भटककर रिहायशी इलाके और मुख्य सड़क पर पहुंच गया। सड़क पर भालू को घूमते देख राहगीर रुक गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विशेषज्ञों के अनुसार, सफेद रंग का यह भालू कोई अलग प्रजाति नहीं है, बल्कि भारतीय स्लॉथ बियर का ही एक रूप है। आनुवंशिक विकार एल्बिनिज्म के कारण इसके शरीर का रंग सामान्य भालुओं से अलग सफेद दिखाई देता है। इससे पहले भी मरवाही वनमंडल के जंगलों में इस सफेद भालू की मौजूदगी देखी जा चुकी है।
CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट
वन विभाग अलर्ट, भालू की निगरानी शुरू
सड़क और रिहायशी इलाके में भालू के पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम मौके पर पहुंचकर भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। साथ ही, उसे सुरक्षित तरीके से वापस घने जंगल की ओर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।
WPL 2027 Squad: मुंबई से यूपी और RCB तक, जानें किस टीम में कौन-कौन सी खिलाड़ी करेंगी दमदार प्रदर्शन
वन विभाग ने लोगों से की अपील
वन अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को भालू के करीब जाने, उसे घेरने या किसी भी तरह से उकसाने से बचने की सलाह दी है। वन विभाग का उद्देश्य भालू को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक रहवास तक पहुंचाना है।





