मजाक में लिखा ‘प्लेन हाईजैक कर लूंगा’, उड़ती फ्लाइट में मचा हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग से मची खलबली

अमेरिका में एक यात्री के मोबाइल फोन पर लिखे गए कथित धमकी भरे मैसेज से विमान में हड़कंप मच गया। मैसेज में विमान को हाईजैक करने और क्रैश करने की बात लिखी गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और लास वेगास से न्यू जर्सी के नेवार्क जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1681 को उड़ान के कुछ समय बाद ही वापस लास वेगास लौटना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया है।
Chhattisgarh: रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया निलंबन आदेश
उड़ान के दौरान सामने आया मैसेज
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार होने के दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट ने दो यात्रियों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत करते देखा था। इस बातचीत में अन्य यात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी की गई थीं। इसी दौरान विमान को हाईजैक करने और उसे क्रैश करने से जुड़ा संदेश सामने आया, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।
आधी रात को लास वेगास लौटा विमान
लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (LVMPD) के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1681 को वापस मोड़ दिया गया। विमान को रात करीब 12 बजे लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने एक यात्री को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
यात्री पर धमकी देने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार यात्री पर विमान में आतंकवादी धमकी देने या आतंकवाद से संबंधित झूठी जानकारी देने का आरोप है। बताया गया है कि आरोपी न्यू जर्सी के वुड-रिज का रहने वाला है और अंडरवॉटर वेल्डिंग का काम करता है।
WPL 2027 Squad: मुंबई से यूपी और RCB तक, जानें किस टीम में कौन-कौन सी खिलाड़ी करेंगी दमदार प्रदर्शन
आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने एयरपोर्ट के एक बार में बीयर और शराब पी थी। उसका कहना था कि वह विमान में सोने वाला था और जब उसकी नींद खुली, तब उसे पता चला कि फ्लाइट वापस लास वेगास लौट रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आई है।





