ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अगले 24 घंटे भारी, ‘वेरी हैवी रेन’ और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट
ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अगले 24 घंटे भारी, ‘वेरी हैवी रेन’ और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rain) होने की गंभीर चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रभावित इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर मुख्य रूप से निम्नलिखित जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा:
• बलौदाबाजार
• बलरामपुर
• जांजगीर-चांपा
• जशपुर
• कोरबा
• कोरिया
• महासमुंद
• मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB)
• सूरजपुर
• सरगुजा
तेज आंधी और भारी बारिश की इस चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने इन संबंधित जिलों में अलर्ट जारी किया है। आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं से कमजोर संरचनाओं और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।





