ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Accident News: भीषण सड़क दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर; ट्रक-पिकअप में जोरदार टक्कर

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बॉक्साइट लोड ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हादसे पर अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

CG CRIME: दोस्त के आंसुओं का बदला लेने निकला आरोपी, शराब दुकान के गार्ड को गोली मार बिहार में छिपा था, पुलिस ने दबोचा

जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसा राजपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पिकअप में चालक समेत 11 मजदूर सवार थे, जो प्रतापपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर काम के सिलसिले में शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सेवारी स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बॉक्साइट लोड ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कुछ मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि कुछ वाहन के अंदर ही फंस गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव शुरू किया। दुर्घटना में पिकअप सवार तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के शव फिलहाल राजपुर अस्पताल में रखे गए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान और उनके पते की पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।  परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राजपुर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, वाहनों की गति और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026