CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: EOW-ACB से 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग को वापस कर दी हैं। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस की गई हैं। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप, तीन युवकों पर अगवा कर वारदात को अंजाम देने का आरोप
जारी आदेश के अनुसार, पहले आदेश में निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, शरद चंद्रा, बृजेश कुशवाहा, संतराम सोनी और उमेंद्र टंडन के नाम शामिल हैं। वहीं, दूसरे आदेश में निरीक्षक पौरुष पुर्रे और सौरभ द्विवेदी, उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, सहायक उप निरीक्षक निर्भय लाल ध्रुव तथा आरक्षक अभिषेक कुमार, रितेश दीवान और सोहन ध्रुव की सेवाएं गृह विभाग को वापस की गई हैं। देखें आदेश की कॉपी।







