FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
SECL

एसईसीएल संचालन क्षेत्रों में आयकर विभाग द्वारा आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को किया जा रहा है जागरूक

 

एसईसीएल द्वारा आयकर विभाग के साथ साझेदारी में अपने संचालन क्षेत्रों में आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एसईसीएल कर्मचारियों को उनके आयकर रिटर्न (आईटीआर) को सही ढंग से दाखिल करने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए, एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में आयकर विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर 2024 को किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में आयकर विभाग से पधारे अधिकरियों द्वारा कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वे ऐसे धोखेबाज एजेंटों का शिकार बनने से बचें जो भारी कमीशन के बदले आयकर रिफंड का वादा करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के प्रधान आयकर आयुक्त श्री प्रदीप एस. हेडेओ ने की, अतिरिक्त आयुक्त श्री रितुपर्ण नामदेव; श्री सी.आर. रेड्डी, संयुक्त आयकर आयुक्त, बिलासपुर; और आयकर विभाग के अन्य अधिकारी ने आयकर विभाग की तरफ से इस कार्यक्रम में भाग लिया ।

कार्य्रकम में गेवरा क्षेत्र महाप्रबंधक, मुख्यालय से वित्त महाप्रबंधक, विभिन्न क्षेत्रों के डीडीओ, अधिकारी-कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.