कोरबा में सजेगी ठहाकों की महफिल, 30 अक्टूबर को देश के नामचीन रचनाकारों का जुटेगा महाकुंभ
सतपाल सिंह

कोरबा में सजेगी ठहाकों की महफिल, 30 अक्टूबर को देश के नामचीन रचनाकारों का जुटेगा महाकुंभ

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा एक बार फिर साहित्य और हास्य के अनूठे संगम का गवाह बनने जा रही है। आगामी 30 अक्टूबर 2026 को निहारिका स्थित घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में भव्य ‘अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से ख्याति प्राप्त रचनाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
शाम 7:00 बजे से बिखरेगे काव्य रंग
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से होगी। इस सम्मेलन में श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस की बेहतरीन जुगलबंदी सुनने को मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले आमंत्रित कवियों में शामिल हैं:
• अखिलेश द्विवेदी (हास्य, प्रयागराज)
• प्रियंका मिश्रा (श्रृंगार, कटनी)
• हिरामणी वैष्णव (हास्य, कोरबा)
• शशि भूषण स्नेही (हास्य, बिलाईगढ़)
• कमलेश यादव ‘धाकड़’ (हास्य, बरमकेला)
यह आयोजन संयुक्त रूप से राजेंद्र जायसवाल (स्टेट हेड DB LIVE CG), रंजन प्रसाद (अमृत संदेश), ओम गवेल (कोरबा ब्यूरो, TNP न्यूज़) और पुरषोत्तम दुबे ( BCC न्यूज़) द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों और काव्य प्रेमियों को इस गरिमामयी समारोह में शामिल होने के लिए अपील की है।





