ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

ब्रेकिंग कोरबा : दर्री में हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग कोरबा : दर्री में हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

• सुबह 4 बजे का घटनाक्रम: दर्री थाने के पास दो भारी वाहनों में सीधी भिड़ंत, दहल उठा इलाका।

• पहचान की कोशिश: मृतक हाइवा चालक की शिनाख्त में जुटी पुलिस, शव को भेजा गया मरचुरी।

• जांच शुरू: अंधाधुंध रफ्तार या झपकी? हादसे की असली वजह तलाश रही दर्री पुलिस।

Jas

.रफ़्तार का कहर: तड़के 4 बजे हुआ हादसा, संभलने का भी नहीं मिला मौका

 

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा का दर्री क्षेत्र सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे से दहल उठा। मिली जानकारी के अनुसार, एरिगेशन दर्री मार्ग पर तड़के करीब चार बजे एक हाइवा ( CG 12 BU 8776) और ट्रेलर ( CG 13 BM 5243) के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों भारी वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराते ही हाइवा का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से केबिन में ही फंस गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला। हालांकि, अब तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके परिजनों व गाड़ी मालिक से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तड़के हुए इस हादसे के पीछे वाहनों की तेज रफ्तार थी या फिर सुबह के वक्त चालक को आई नींद की झपकी, इन तमाम पहलुओं पर दर्री पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत तफ्तीश और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के बाद ही चल सकेगा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026