ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोरबा कुसमुंडा फोर लेन मार्ग से छटेगा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट लगाने डिवाइडर के बीच खुदाई हुई शुरू.

सतपाल सिंह

कोरबा कुसमुंडा फोर लेन मार्ग से छटेगा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट लगाने डिवाइडर के बीच खुदाई हुई शुरू….

कोरबा – जिलें के कोरबा कुसमुंडा मार्ग में बीते लगभग 6 वर्षों से अंधेरा पसरा हुआ है। यहां कुछ एक स्थानों को छोड़ दें तो सर्वमंगला चौक से इमली छापर चौक तक लगभग लगभग फोर लेन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका हैं।

कोयलांचल क्षेत्र होने की वजह से यहां दिन के साथ साथ रात में भी बड़ी आवाजाही रहती है। सड़क बनने के बाद स्ट्रीट लाईट का नहीं होना आमजनों के लिए बेहद ही चिंता का विषय बना हुआ था, यहां अंधेरा होने की वजह से लगातार दुर्घटनाएं भी घट रही थी।

ठेकदार द्वारा काम छोड़ने के बाद लंबे समय तक रही परेशानी..

बीते दिन प्रदेश के उद्योग मंत्री व कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन द्वारा फोर लेन के पुनः निर्माण के साथ साथ स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का भूमि पूजन किया गया था। जिसके बाद से सर्वमंगला चौक से इमली छापर चौक के मध्य बने डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाने गड्ढे खोदने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही खम्भे लगने के बाद स्ट्रीट लाइट लग जायेगा। निश्चित रूप से स्ट्रीट लाईट लगने से आवाजाही में सुरक्षा के साथ सुगमता आएगी। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।

 

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026