Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG News: पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपए, नोटों के बंडल देखकर अधिकारी भी हैरान

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई इलाके में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। रकम वाहन के पिछले हिस्से में बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CG News: बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, आतिशबाजी और रील! नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई रविवार रात खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा में की गई। पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। वाहन की जांच के दौरान पुलिस को उसके पिछले हिस्से में मॉडिफिकेशन कर बनाया गया एक सीक्रेट चेंबर मिला। तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई नकदी बरामद हुई। गिनती करने पर कुल रकम करीब 4 करोड़ रुपए निकली।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से नकदी के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रकम किसकी है, इसे कहां से लाया गया था और नागपुर में किसे सौंपा जाना था। साथ ही, नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज विद्या दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा विद्या उपनगर उद्यान में महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद मामले की वित्तीय पहलुओं से भी जांच की जा रही है। रकम के स्रोत और संभावित लेनदेन की जानकारी जुटाने के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई है। फिलहाल, नकदी के हवाला कारोबार से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही रकम के वास्तविक स्रोत और इसके परिवहन के पीछे के उद्देश्य का खुलासा हो सकेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026