Chhattisgarhछत्तीसगढ

कमल खिलते ही मिलेगी धूल, अव्यवस्थित पार्किंग, अस्वच्छता जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात – संजय पाण्डे

 

जगदलपुर। Inn24( रविंद्र दास )निकाय चुनाव के लिये गिनती के दिन ही शेष हैं। राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जोरों से जुट चुकीं हैं। इस बीच जनसंपर्क के दौरान भाजपा महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को वार्डवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है। पार्षद से भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी तक का सफर तय कर रहे संजय पाण्डे को जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। जिसके बाद संजय पाण्डे ने डोर-टू-डोर संपर्क अभियान और भी तेज कर दिया है और वार्डवासियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। जहां बैठकों में वार्डवासी भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प ले रहे हैं।

वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी की फ़तेह

प्रचार शुरू करने से पहले शहर के नया बस स्टैण्ड समीप स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने सिख समाज के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की, गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं जगदलपुर वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही परिवारजनों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने कहा कि सिख समाज के धर्मगुरूओं का जीवन त्याग, वीरता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। आइए, हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प करें और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लें।

महापौर प्रत्याशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगामी नगरीय विकाय चुनाव में सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने एवं शहर के विकास में भाजपा सरकार के काम-काजों को हर अंतिम व्यक्ति तक प्रसारित करने की बात कहते हुए जीत का मंत्र भी दिया।

वन-टू-वन सात वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने बुधवार को शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में जनसंपर्क कर आमजन से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा प्रत्याशी को जीताकर नगर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

विभिन्न वार्डों में भाजपा ने की नुक्कड़ सभाएँ

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा में जनता को संबोधित कर भाजपा का विज़न एवं घोषणा पत्र में जारी वायदों के बारे में अवगत कराया एवं सुशासन की सरकार बनाने जगदलपुर नगर को ट्रिपल इंजन एवं सभी 48 वार्डों में चार इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

महापौर प्रत्याशी की पत्नी ने महिला मोर्चा के साथ झोंकी ऊर्जा

एक तरफ महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है, तो वहीं उनकी पत्नी रेखा पाण्डे ने भी महिला मोर्चा के साथ मिल कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने पूरी ऊर्जा झोंक दी है। जहां रेखा पाण्डे महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर वन-टू-वन वार्डों का दौरा कर रही हैं। साथ ही हर अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर संजय का शहर विकास रूपी विज़न बताते हुए भाजपा को जिताने की अपील कर रहीं है।

विभिन्न समाजों के साथ संजय कर रहे बैठकें

निकाय चुनाव को गिनती के दिन शेष हैं। ऐसे में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। दिन-भर वार्डों में डोर-टू-डोर प्रचार करने के बाद संजय पाण्डे शाम से देर रात तक विभिन्न समाजों के साथ बैठकें कर अपने शहर के विकास के लिये तय विज़न को बता रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार की घोषणा पत्र में जारी जनहितैषी वायदों से भी अवगत कर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से जिताकर शहर में विकास का कमल खिलाने का आग्रह कर रहे है

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026