*हरदी में घर के कूलर से 20 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार…*
आबकारी वृत्त जैजैपुर की बड़ी कार्रवाई

सक्ती। आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम हरदी में एक आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम 23 अगस्त को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी, थाना सक्ती निवासी रमेश कुमार पाटले (29 वर्ष), पिता तिवारी लाल अपने घर में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है।
सूचना पर आबकारी टीम ने आरोपी के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान कूलर के अंदर छिपाकर रखे तीन 5-लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में 15 लीटर तथा तीन 2-लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतलों में 5 लीटर, इस तरह कुल 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी रमेश कुमार पाटले को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी, सैनिक भीम साहू, वीरेंद्र यादव तथा आबकारी स्टाफ परसराम कहरा और बसंती चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






