Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS – उधारी के दबाव में व्यक्ति ने खाया ज़हर, वीडियो में जताया दर्द – कहा ‘टेंशन नहीं झेल पा रहा हूं’

रायगढ़ – व्यक्ति ने जहर खा लिया। उससे पहले उसने वीडियो बनाया। वीडियो में वह कह रहा है कि मुझे उधारी वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। धीरे-धीरे दूंगा बोल रहा हूं तो कोई मान नहीं रहा है। कोई घर खाली करने को कह रहा तो कोई घर पर कब्जा कर लिया है। बहुत शौक से घर बनाया हूं। टेंशन नहीं झेल पार रहा हूं। मरना पड़ रहा है।

Home Loan @ 7.45%

CRIME NEWS – भाभी की हत्या कर काटा सिर, सड़क पर लेकर घूमता रहा देवर, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

इसके बाद शख्स ने जहर खा लिया। घटना शनिवार सुबह 10:30 बजे की है। जानकारी लगते ही परिजन शख्स को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक अतरमुड़ा क्षेत्र निवासी रूपेश दीवान (42) वहीं रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी अरुण मिश्रा के यहां किराए से होटल चलाता था। रूपेश जरूरत पड़ने पर अक्सर अरुण मिश्रा से उधार में लेता था। पहले उसने उधार के रुपए लौटाए भी थे।

मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा का राष्ट्रीय कार्यशाला भटली उड़ीसा में संपन्न

लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह रुपए नहीं लौटा सका। शुक्रवार की शाम अरुण मिश्रा, बेटे और अन्य 3-4 लोग रूपेश दीवान के घर पहुंचे। घर पर रूपेश नहीं था, इस दौरान उसकी पत्नी और बेटा ही घर मौजूद थे। रूपेश के रिश्तेदारों के अनुसार अरुण मिश्रा ने रूपेश की पत्नी से बदसलूकी की ब्याज के साथ 15 से 17 लाख लौटाने कहा। रुपए नहीं लौटाने पर उसने घर कब्जा करने की बात कही। डरी सहमी महिला घर छोड़कर थाने पहुंची। थाने में उसने मामले की जानकारी दी। चक्रधर नगर थाना टीआई महिला के साथ उसके घर पहुंचे। इस दौरान अरुण मिश्रा और उसका बेटा घर में ताला लगाकर निकल चुके थे। पुलिस ने रूपेश दीवान और उसकी पत्नी को शनिवार सुबह थाने आकर शिकायत दर्ज कराने कहा था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026