ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

कोरबा – अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझी, जबरन अवैध संबंध बनाने के दौरान विवाद बना हत्या की वजह.. एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

सतपाल सिंह

कोरबा – अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझी, जबरन अवैध संबंध बनाने के दौरान विवाद बना हत्या की वजह.. एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

Noor suzuki korba…

 

कोरबा। थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरमुड़ा के पास दिनांक 08.08.2026 को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र खुलासे एवं मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने हेतु थाना कटघोरा एवं साइबर पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पार्टी & वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर कैम्प किए रहे ।

 

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नितेश कुमार ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा एवं साइबर थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

 

मृतिका की पहचान

 

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ की गई। साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान प्रकरणों की जानकारी एवं मृतिका के हुलिया के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए गए।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप जानकारी मिली की एक महिला जो की ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, मैं निवासरत थी शुक्रवार रात से ग़ायब है।

 

जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

 

उक्त जानकारी मिलने पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उसके महिला के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े संभावित संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना के पूर्व शाम को ग्राम अमलडिहा निवासी किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल एवं अजय कुमार धनवार को महिला के साथ देखा गया था।

उक्त जानकारी के आधार पर दोनों संदिग्धों की पतासाजी की गई। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान किरण कुमार पटेल द्वारा प्रारंभ में घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में गहन पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, घटना के दिन दोनों आरोपी मृतिका को घटनास्थल की ओर ले गए थे, जहां तीनों द्वारा शराब का सेवन किया गया। उसके बाद मृतिका ओर अजय कुमार धनवार के बीच पूर्व से संबंध होने से शारीरिक शारीरिक संबंध बनाया गया ! बाद में किरण कुमार पटेल द्वारा भी मृतिका के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया जिस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी ।

घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा मृतिका के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा घटनास्थल से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

       पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार पिता किताब धनवार निवासी अमलडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर पतासाजी की जा रही है।

तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच

पुलिस द्वारा प्रकरण में उपलब्ध भौतिक, परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया। साक्ष्यों के आधार पर घटना की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026