Chhattisgarhछत्तीसगढ

Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

Women Open Jail: महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ में एक नई पहल की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल (Women Open Correctional Institution-OCI) की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ शनिवार को जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने किया।

इस मौके पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा समेत जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नवभारत समाचार पत्र द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के शिक्षक हुए सम्मानित

25 महिला बंदियों को मिलेगी ओपन जेल की सुविधा

रायपुर सेंट्रल जेल की मौजूदा अधोसंरचना का उपयोग करते हुए शुरू की गई इस महिला ओपन जेल में फिलहाल 25 महिला बंदियों को रखा जाएगा। यहां रहने वाली महिला बंदियों को दिन के समय रोजगार और अन्य कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति होगी। काम पूरा करने के बाद उन्हें शाम को वापस जेल में लौटना होगा।

सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर में मिलेगा रोजगार

महिला बंदियों के लिए जेल की ऊंची दीवारों से बाहर, मंदिर के पास स्थित परिसर में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र संचालित किए जाएंगे।

इन माध्यमों से महिला बंदियों को काम सीखने और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

कोरबा : 15 साल पुराने मामले में HC का बड़ा फैसला, अस्पताल से मिले 16 से 32 सप्ताह के भ्रूण; 3 डॉक्टर दोषी

पुनर्वास और आत्मनिर्भरता पर जोर

महिला ओपन जेल शुरू करने का उद्देश्य बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है। इस व्यवस्था के तहत महिला बंदियों को जेल से बाहर निर्धारित कार्य करने और शाम को वापस लौटने की सुविधा मिलेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026