Entertainment

‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ के पोस्टर में बड़ी चूक? सुग्रीव की सेना में चश्मा पहने वानर देख हैरान हुए लोग

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा स्टारर यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर और कास्टिंग को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने फिल्म को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

वायरल तस्वीर में सुग्रीव की वानर सेना का एक वानर आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के मेकर्स से सवाल कर रहे हैं कि अगर कहानी त्रेता युग की है, तो उस दौर में वानर के चेहरे पर चश्मा कैसे दिखाई दे रहा है।

कोरबा : 15 साल पुराने मामले में HC का बड़ा फैसला, अस्पताल से मिले 16 से 32 सप्ताह के भ्रूण; 3 डॉक्टर दोषी

पोस्टर में चश्मा पहने दिखा वानर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की तस्वीर में सुग्रीव और उनकी वानर सेना दिखाई दे रही है। इसी तस्वीर में एक वानर की आंखों पर चश्मा नजर आ रहा है। दर्शकों की नजर इस तस्वीर पर पड़ते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

कई यूजर्स ने इसे फिल्म की विजुअल एडिटिंग या प्रोडक्शन से जुड़ी गलती बताया है। कुछ लोगों ने सवाल किया कि रामायण की कहानी त्रेता युग पर आधारित है, ऐसे में इस तरह का आधुनिक चश्मा तस्वीर में कैसे दिखाई दे सकता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

तस्वीर वायरल होने के बाद यूजर्स ने मेकर्स की इस कथित चूक पर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने सवाल किया, ‘क्या त्रेता युग में भी लोग चश्मा लगाते थे?’ वहीं दूसरे ने लिखा कि उसने पहली बार त्रेता युग में किसी को चश्मा पहने देखा है।

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कहीं यह वानर टाइम ट्रैवल करके तो त्रेता युग में नहीं पहुंच गया। इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी पोस्टर में नजर आ रहे चश्मे को लेकर फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी पर सवाल उठाए।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते हार्दिक पांड्या हुए बाहर

अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर भी हुई थी चर्चा

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की घोषणा के बाद से ही फिल्म अलग-अलग वजहों से चर्चा में रही है। फिल्म में सीता की भूमिका के लिए अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इसके बाद फिल्म के टीजर और वीएफएक्स को लेकर भी दर्शकों ने सवाल उठाए।

टीजर रिलीज होने के बाद एक अन्य मुद्दे पर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी। टीजर में ‘कृष्णाय वासुदेवाय हरये…’ मंत्र सुनाई देने पर कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया था कि भगवान कृष्ण द्वापर युग में अवतरित हुए थे, जबकि भगवान राम त्रेता युग से जुड़े हैं। इसी वजह से दर्शकों के एक वर्ग ने टीजर में इस मंत्र के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए थे।

फिलहाल फिल्म से जुड़ी चश्मा पहने वानर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026