Chhattisgarhछत्तीसगढ

Mahadev App Case: सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI के बाद अब ED करेगी पूछताछ?

Mahadev App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद उसे गुरुवार (12 नवंबर) को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI के अधिकारी उसे दिल्ली से रायपुर ला सकते हैं। इस पेशी पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि अब यह देखना अहम होगा कि CBI आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगती है या नहीं। यदि CBI रिमांड नहीं मांगती है तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) अपने वारंट को लागू कराने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश कर सकता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान—कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल

CBI की रिमांड खत्म होने के बाद ED की तैयारी

पिछली सुनवाई के दौरान ED ने कोर्ट में आवेदन देकर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ जारी वारंट को लागू कराने और उससे पूछताछ की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उस समय CBI की कस्टोडियल रिमांड जारी थी। इसी वजह से कोर्ट ने ED के आवेदन को समय से पहले दाखिल यानी प्रीमैच्योर बताते हुए स्वीकार नहीं किया था।

अब 8 दिन की CBI रिमांड पूरी होने के बाद ED के पास दोबारा आवेदन पेश करने का मौका होगा। यदि CBI आगे की रिमांड नहीं मांगती है, तो ED अपने वारंट पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का रुख कर सकती है। ऐसे में मामले की जांच में ED की पूछताछ भी शुरू हो सकती है।

सट्टा नेटवर्क और हवाला लेनदेन की जांच

CBI ने रिमांड के दौरान सौरभ चंद्राकर से महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों व अन्य लोगों की भूमिका रही।

2022 में दर्ज हुई थी पहली FIR

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में 30 मार्च 2022 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में पहली FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद 6 अक्टूबर 2022 को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की। इस मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को मुख्य आरोपी के तौर पर चिन्हित किया गया है।

CBI ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में केस दर्ज किया था। जांच एजेंसी ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, बैंक खातों और हवाला के जरिए हुए लेनदेन की पड़ताल कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले से जुड़ी 13 FIR की जांच CBI को सौंपी थी, जिनमें से दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं, ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।

विद्या विनोबा क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य काली पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया मां काली का आशीर्वाद

2023 से दुबई में रह रहा था सौरभ

CBI के मुताबिक, महादेव सट्टा नेटवर्क की जांच शुरू होने के बाद से ही सौरभ चंद्राकर फरार था। वह वर्ष 2023 से दुबई में रह रहा था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। अब 12 नवंबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में होने वाली पेशी के बाद यह स्पष्ट होगा कि आगे की जांच CBI की रिमांड में होगी या ED को भी पूछताछ का मौका मिलेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026