ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल, संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनाँक-05.11.2026 को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि, लेखन कौशल, सहयोग की भावना, अनुशासन तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की कक्षाओं एवं सदन (हाउस) के आधार पर विभिन्न गतिविधियों का सुव्यवस्थित विभाजन किया गया था, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर प्राप्त हो सके।
कक्षा छठवीं से नवमी एवं कक्षा ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सदनवार रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन (म्ेेंल ॅतपजपदह) गतिविधियों का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगों, सुंदर आकृतियों एवं पारंपरिक डिजाइनों के माध्यम से दीपावली के उल्लास और भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। वहीं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक शुभकामना कार्ड तैयार किए। निबंध लेखन गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व, उसकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं तथा पर्व से जुड़े सकारात्मक संदेशों को अपने विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा-6वीं से 8वीं तक विद्यार्थियों का विषय- 1. ‘दिवाली खुशियाँ और रोशनी फैलाती है‘ तथा कक्षा-9वीं एवं 11वीं का विषय- 2. ‘दिवाली और युवा पीढ़ी की ज़िम्मेदारी‘ था।
इसी क्रम में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तोरण मेकिंग एवं क्लास डेकोरेशन गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कागजों, सजावटी सामग्रियों एवं विभिन्न कलात्मक वस्तुओं की सहायता से आकर्षक तोरण तैयार किए। कक्षा सजावट गतिविधि में विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता के साथ अपनी कक्षाओं को सुंदर एवं उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, आपसी सहयोग, स्वच्छता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिला।
सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, लगन एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा अपनी-अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया, जिसके पश्चात प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर श्री महेश गोस्वामी (सी.ए.सी. क्लस्टर एकेडेमिक कॉ-ऑडिनेटर, बनारी, जांजगीर) द्वारा अपनी गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी। साथ ही संस्था के प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उनके द्वारा संस्था में स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग(SHVR) के अंतर्गत विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
संस्था प्र्रबंधन द्वारा संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ, गु्रप डी स्टॉफ एवं समस्त कर्मचारियों के लिये दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए मिठाई वितरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।





