Chhattisgarhछत्तीसगढ

कलेक्टर जयश्री जैन ने बड़े सीपत, नगझर, चारपारा एवं कुरदा धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयश्री जैन ने आज जिले के बड़े सीपत, नगझर, चारपारा एवं कुरदा धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं आद्रतामापी यंत्र की उपलब्धता और उनके कैलिब्रेशन की स्थिति की भी जांच की। इसके साथ ही नए पीडीएस एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, बारदानों की सिलाई व्यवस्था, तिरपाल, रंग एवं सुतली तथा धान की गुणवत्ता जांच के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में आवश्यक्ताओ के अनुरूप कर्मचारियों एवं हमालों की उपलब्धता, फड़ में धान भंडारण के लिए पर्याप्त जगह, चबूतरों की स्थिति, किसानों के लिए पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समर्थन मूल्य के प्रदर्शन, निगरानी समिति की नियुक्ति तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होनी है।

इसे ध्यान में रखते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित धान खरीदी कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026