
Crime News: महाराष्ट्र के बारामती में प्रवीण और शर्मिला की जिंदगी की शुरुआत सात फेरों के साथ शुरू हुई थी लेकिन कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा किसी ने सोचा नहीं था। शर्मिला ने अपने पति को जिंदा दफनाने के लिए घर में उसकी कब्र बना दी। लेकिन उसे बनाने वाले मजदूरों को जब शक हुआ तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवीण जगताप की पत्नी शर्मिला जगताप ने अपने पति को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया और फिर क्रिकेट बैट से हमला करने के बाद उसे घर के अंदर बने ईंट-सीमेंट के एक चेंबर में जिंदा दफन करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते घर में चेंबर तैयार करने वाले मजदूरों को ही शक हो गया और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पति की जान बच गई।
यह घटना बारामती शहर के जामदार रोड स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी के एक फ्लैट में 30 जुलाई की रात से 1 अगस्त की सुबह के बीच हुई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 41 वर्षीय प्रवीण प्रकाश जगताप एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। मामले में उनकी 38 वर्षीय पत्नी शर्मिला प्रवीण जगताप को गिरफ्तार किया गया है।
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी*
प्राथमिक जांच के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद शर्मिला ने अपने पति को नशीली दवा दी। इसके बाद जब वह अर्ध-बेहोशी की हालत में थे, तब उन पर क्रिकेट बैट से हमला किया। इसके बाद पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के इरादे से घर के हॉल से लगी गैलरी में ईंट और सीमेंट से एक चौकोर चेंबर बनाया गया। आरोप है कि प्रवीण को इसी अधबने चेंबर के अंदर डालकर उसे कडप्पा पत्थर की स्लैब से बंद करने की कोशिश की गई। हालांकि घर में चेंबर बनाने वाले मजदूरों को पहले ही कुछ शक हो गया था इसलिए उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर सूचित कर दिया जिससे आरोपी महिला शर्मिला की गिरफ्तारी हो गई।






