Chhattisgarhछत्तीसगढ

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम का आने वाला कुछ महीनों का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम इंडिया के घरेलू सत्र की शुरुआत 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी। कोहली के पास इस सीरीज के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

Chhattisgarh: जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

59 रन बनाते ही 15 हजार वनडे रन पूरे कर लेंगे कोहली

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14,941 रन बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें अपने 15,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 59 रन की जरूरत है। यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कोहली यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 15 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस उपलब्धि के साथ कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

घर में सबसे ज्यादा वनडे रन का रिकॉर्ड भी निशाने पर

विराट कोहली के पास भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने भारत में 164 वनडे मैचों की 160 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 6,976 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने अब तक भारत में 130 वनडे मैचों की 127 पारियों में 62.42 के शानदार औसत से 6,867 रन बनाए हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 110 रन की जरूरत है।

CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में यदि कोहली 110 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह भारत की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस तरह आगामी सीरीज विराट कोहली के लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिहाज से भी बेहद खास हो सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026