Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: थ्रेशिंग मशीन में फंसा किसान का हाथ, हादसे के बाद मचा हड़कंप

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धान की मिंजाई के दौरान एक किसान गंभीर हादसे का शिकार हो गया। श्याम नगर निवासी नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ अचानक मिंजाई मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उनका पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले पखांजूर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए धमतरी रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटना पड़ा।

बिलासपुर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पहचान सामने आते ही जांच में जुटी पुलिस

मिंजाई के दौरान मशीन की चपेट में आया हाथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान नरेश बड़ाई धान की मिंजाई के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान उनका दाहिना हाथ अचानक मिंजाई मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में हाथ के पंजे को गंभीर नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और अस्पताल पहुंचाया।

धमतरी में करना पड़ा ऑपरेशन

पखांजूर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धमतरी रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मशीन की चपेट में आने से उनके दाहिने हाथ का पंजा करीब 99 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हो गया था। धमतरी में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान ऑपरेशन किया, लेकिन पंजे को बचाना संभव नहीं हो सका। आखिरकार डॉक्टरों को उसे काटकर अलग करना पड़ा।

CG News: 15 दिन से लापता महिला का कंकाल मिला, तेंदुए के हमले में मौत की आशंका से गांव में दहशत…

हादसे से किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

धान खरीदी की तैयारियों के बीच किसान इन दिनों फसल की मिंजाई में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में नरेश बड़ाई के साथ हुए इस हादसे ने उनके परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। दाहिने हाथ का पंजा गंवाने के बाद उनके सामने दैनिक जीवन और खेती-किसानी से जुड़े कामों को लेकर नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026