Chhattisgarh
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर भेजा जेल
सतपाल सिंह

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर भेजा जेल

कोरबा । महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उरगा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले दोनों आरोपियों को शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पहला मामला: नाबालिग से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी
उरगा थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पताढ़ी निवासी तुषार अनंत उर्फ पिंटू (19), जो वर्तमान में हरदीबाजार के श्रवण मोहल्ले में रह रहा था, ने पहले जान-पहचान बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने किसी को बताने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 629/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 15 नवंबर को आरोपी को धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

दूसरा मामला: दो साल तक शोषण के बाद जाति का हवाला देकर मुकरा
दूसरे प्रकरण में ग्राम जुनवानी निवासी कृष्ण कुमार कंवर (21) के खिलाफ पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने अलग जाति और परिजनों की असहमति का बहाना बनाकर शादी से साफ इनकार कर दिया। उरगा पुलिस ने अपराध क्रमांक 632/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69 का अपराध पंजीबद्ध कर 16 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त
कोरबा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित विवेचना और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। दोनों ही मामलों में उरगा थाना पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों को समय रहते सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।