Chhattisgarh

*मुख्य निर्वाचन आयुक्त के असंवैधानिक निर्णयों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने किया जोरदार प्रदर्शन*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्तीः-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा 28 सितंबर 2026 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमानी तथा उनके असंवैधानिक निर्णयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसीजनों ने डा. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास से विशाल रैली निकाली। कांग्रेसीजनों ने इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिये गये लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी एकतरफा एवं मनमानी तरीके से कार्य करने के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनको गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कचहरी चौक पर पुतला दहन किया । तत्पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार करने संबंधी ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम से जिला कलेक्टर को दिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, ठाकुर गुलजार सिंह जिला प्रतिनिधि,उपाध्यक्षगण , बलराम पांडे बोधसाय चंद्रा, ओमप्रकाश पटेल, धनीराम सोनवानी, भुनेश्वर चंद्रा,अमरसिंह बनाफर,बोधसाय चंद्रा महामंत्री गण गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर घनश्याम देवांगन कुसुम यादव, मधुसूदन साहू, ताम्रध्वज चंद्रा, ताराचंद देवांगन, विजय सूर्यवंशी, जितेन्द्र बहादुर सिंह , नीतेश वर्मा,सचिव सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव, कुसुमलता अजगल्ले, भीष्म देव भारती, जीवन साहू, मनोज जायसवाल,पारस यादव , गायत्री सिदार चन्द्रकुमार सोनी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण गोपाल भारद्वाज, श्याम कुमार केवट, कुशल कश्यप, रामप्यारे सिदार, ओमप्रकाश पटेल राकेश राठौर, जलाला सोनी रामसजीवन देवांगन जीवेन्द राठौर साधेश्वर गबेल जागेश्वर सिंह,जीवेन्द्र राठोर, राकेश गबेल, रामकुमार राठौर , चन्द्रकुमार गबेल, प्रकाश गबेल, सोनू तंबोली, अकीब खान , पप्पू खान, नारायण गभेल, राशिद खान,पवन साहू , सम्मेलाल जायसवाल,प्रेम राठोर, टीकाराम कुर्रे , पूर्णिमा खूंटे, लंकेश्वरी लहरें ,सरोज डनसेना , रोहित साहू, सुनील पटेल , भानुप्रताप गबेल, अमित राठौर, राजीव जायसवाल, ,पीयूष राय , प्रकाश अग्रवाल ,कालू , अग्रवाल,हरीश अग्रवाल , महबूब खान, रवीमन्द्र राठौर, गोपाल श्रीवास,मेनिख जायसवाल, गीता साहू,आनंद नायक,सरवन सिधार , रथराम पटेल , राकेश, विनोद पांडेय, अमित, राइस किंग खुटे,बलराम वैष्णव, दिलेश्वर दर्शन,प्रताप चंद्रा, कृष्णा रात्रे , भरत जलतारे ज्योतिष गर्ग, राम-लखन कटकवार, गुलशन साहू,प्रांजल कुर्रे राठौर ,महंत,प्यारेपटेल ,अल्का जायसवाल युगल किशोर बंजारे कला साण्डे,सीता जाटवर , सुमित्रा धृतलहरे , गीता देवांगन, विजिया जायसवाल, चांदनी सहिस,सुरेश महिलांगे ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026