भक्ति को पाने के लिए ज्ञानी होना बिल्कुल भी आवश्यक नहीं: स्वामी कौशलेंद्र -कृष्णा महराज
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती भक्ति को पाने के लिए ज्ञानी होना बिल्कुल भी आवश्यक नहीं होता है। क्योंकि प्रेम में जो भक्ति होती है उसे ज्ञान से नहीं पाया जा सकता है क्योंकि इस जीवन को जोड़कर रखने वाली है प्रेम। उक्त बातें स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महराज ने सोनादुला में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आयोजन के सातवें दिन कथा श्रवण कराते हुए व्यासपीठ से कही। इस मौके पर स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महराज ने आगे कथा श्रवण कराते हुए आगे कहा कि आप कुछ करें ना करें पर गौमाता की सेवा जरूर करें। क्योंकि गाय पशु नहीं, जानवर नहीं वह तो हमारी माता है। विदित हो कि मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनादुला में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भक्तिमय कथा का भक्तिमय आयोजन चल रहा है। 11 नवंबर से शुरू हुए इस भक्तिमय आयोजन का समापन आज 19 नवंबर , गुरूवार को सहस्त्रधारा स्नान के साथ होगा । इधर सोनादुला में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आठवें दिन कथा श्रवण करने सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पटेल टेमर रेवती नंदन पटेल, ग्राम पटेल चारपारा श्रीमती मांडवी साहू, पत्रकार उदय मधुकर, महेंद्र कर्ष और योम प्रकाश लहरे भी पहुंचे हुए थे।





