Chhattisgarhछत्तीसगढ

मंत्रालयीन कर्मचारियों को राहत: नवा रायपुर में 6 महीने और चलेंगी सिटी बसें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने सिटी बस सेवा की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे 1 नवंबर 2026 से बस सेवा बंद होने की आशंका खत्म हो गई है और कर्मचारियों को आवागमन की सुविधा मिलती रहेगी।

CG Transfer News: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

दरअसल, रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के अंतर्गत संचालित सिटी बस सेवा का मौजूदा अनुबंध 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा था। इसके बाद कर्मचारियों को अपने आने-जाने की व्यवस्था खुद करने संबंधी पत्र जारी किया गया था। मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होने के चलते बस सेवा बंद होने से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ने के साथ सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ने की आशंका थी।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बस सेवा जारी रखने की मांग की थी। संघ के प्रयासों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सेवा की अवधि बढ़ाने के लिए आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने और नई व्यवस्था शुरू होने तक या अधिकतम छह महीने की अवधि के लिए, जो भी पहले हो, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) को बस संचालन का अनुबंध बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसके तहत 1 नवंबर 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक प्रति बस पास की मासिक प्रस्तावित दर 3,066 रुपये निर्धारित करने की स्वीकृति भी दी गई है।

बसों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर भी जोर

सरकार ने बस सेवा की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत बसों का नियमित तकनीकी निरीक्षण और मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। खराब बसों के स्थान पर तत्काल दुरुस्त बसें उपलब्ध कराने के साथ चालकों और परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों को नोटिस, 3 सप्ताह में मांगा जवाब

बस सेवा की अवधि बढ़ाए जाने से मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत जताई है। कर्मचारी संघ ने इसे कर्मचारियों की सुविधा और हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026