तेज रफ्तार बनी काल: नदी में गिरी कार, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी से जंग लड़ रहे

कबीरधाम में रविवार रात 9.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया जा रहे 6 दोस्त उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब उनकी कार पांडातराई पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
IPL 2026: बोर्ड टॉपर्स के लिए बड़ा तोहफा… 10 मई को रायपुर में लाइव देखेंगे RCB vs MI मुकाबला
पुलिस के मुताबिक, कार नंबर CG-10-AS-1082 तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पुल से नीचे नदी में गिर गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, वे सभी कम उम्र के थे। इनमें अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) शामिल हैं। दो, जुनेद रजा (21), आरजु खान (19) की हालत नाजुक है।
गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडातराई पुल के पास का यह मोड़ पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है। तेज रफ्तार और अंधेरा इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है। पांडातराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है।






