BREAKING NEWS – स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों में टक्कर,40 लोगों के मौत की आशंका
BREAKING NEWS – स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों में टक्कर,40 लोगों के मौत की आशंका
स्पेन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो हाई-स्पीड ट्रेनों (AVE और Iryo) की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 से 40 लोगों की जान जाने की खबर है और कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे से जुड़ी मुख्य बातें:
📍 कहाँ हुआ हादसा: यह दुर्घटना स्पेन के टोलेडो प्रांत में ‘मोरा और ओर्गाज़’ के बीच सुबह करीब 9:00 बजे हुई।
💥 कैसे हुई टक्कर: मैड्रिड से सेविले जा रही ट्रेनों की पीछे से टक्कर (Rear-end collision) हुई, जिससे इरियो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर जा गिरे।
🚁 बचाव कार्य जारी: घटनास्थल पर तीन हेलीकॉप्टर्स और मोबाइल ICU समेत भारी संख्या में आपातकालीन टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों की मदद के लिए नजदीकी खेल परिसरों को भी तैयार किया गया है।
🚊 रूट प्रभावित: हादसे के बाद मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया से जोड़ने वाली मुख्य हाई-स्पीड रेल लाइन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
प्रशासन घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटा है। हादसे से जुड़ी आगे की हर ताज़ा अपडेट के लिए हमें फॉलो करें





