ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा “सैनिक रक्षासूत्र” अभियान की शुरुआत

छत्तीसगढ़ से 21 लाख रक्षासूत्र भेजने का लक्ष्य

बिलासपुर :  अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छपरिया जी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी “सैनिक रक्षासूत्र अभियान (वर्ष 2026)” का भव्य शुभारंभ बिलासपुर शहर से किया गया। इस अभियान के तहत देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों की सुरक्षा व दीर्घायु के लिए रक्षासूत्र एकत्र किए जा रहे हैं।

 

*आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई*

​अभियान के अंतर्गत प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया ने अभियान के संयोजक श्री महेंद्र सिंह राणा जी से विशेष मुलाकात की। श्री राणा जी ने बताया कि इस अभियान के तहत वे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा करेंगे और प्रदेशभर से 21 लाख रक्षासूत्र एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुनित कार्य में विभिन्न समुदायों, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध समाजों का बहुमूल्य सहयोग रहेगा। सम्मेलन की शाखाएँ अपने सदस्यों के माध्यम से रक्षासूत्र एकत्र कर अभियान में योगदान देंगी।

 

CG News: टोटके से सोने की बाली खोजने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

​बिलासपुर शाखा की अध्यक्ष मधु बगड़िया एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा सैनिक सम्मान एवं 101 रक्षासूत्र अभियान की शुरुआत में बिलासपुर शाखा द्वारा उपस्थित सैनिक भाइयों का शॉल व श्रीफल देकर भावभीना सम्मान किया गया और उन्हें तिलक लगाकर रक्षासूत्र बाँधे गए। इसके साथ ही, सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए 101 रक्षासूत्र (राखियाँ) भी प्रेषित किए गए और उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026