ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा फिर पुलिस के हवाले किया

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो चोर मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। लोगों ने उन दोनों को रस्सी से बांधकर पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा “सैनिक रक्षासूत्र” अभियान की शुरुआत

दावा किया जा रहा है कि जिले में 3 महीने में 33 टावरों में चोरी की घटनाएं हुई है। वहीं दो चोर जब सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काट रहे थे, तो उन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। पिटाई के बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई।

Chhattisgarh News: प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, जानिए किसे मिला कौन सा वनमंडल

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिल ने दोनों आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों के नाम एकलाख खान और लक्की बताया है। लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026