Chhattisgarhछत्तीसगढ

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई

जांजगीर चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर से थाना जांजगीर में एक बिना नंबरी मर्ग की डायरी प्राप्त हुआ था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में मर्ग क्र 137/25 धारा 194 BNSS कायम कर जांच किया गया जांच के दौरान मृतिका के परिजन उसकी मां, भाई तथा परिवार के अन्य रिश्तेदारों से घटना के संबंध में पूछताछ कर विस्तृत कथन लिया गया जिसमें मृतिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में मृतिका की शादी ग्राम जर्वे में आरोपी कृष्णा कश्यप के साथ हुआ था शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति आरोपी कृष्णा कश्यप के व्यवहार में बदलाव होने लगा और वह अपनी पत्नी भारती कश्यप को घरेलू बातों को लेकर तथा शादी में मिले दहेज की बात को लेकर अक्सर ताना मारता था और दहेज में थोड़ा सामान लाई है कहकर प्रताड़ित करता था जिस पर मृतिका के द्वारा समझाने पर लड़ाई झगड़ा मारपीट करता था जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी पूरी बात अपनी जेठानी कविता कश्यप को बताती थी तो उसके द्वारा भी मृतिका को दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था जिससे पीड़िता काफी परेशान रहती थी कुछ समय बाद मृतिका ने अपने पति और जेठानी के व्यवहार के बारे में अपनी मां एवं परिवार वालों को बताया था जिस पर उसके परिवार वाले आकर समझाईश किये थे कुछ समय बाद भारती कश्यप अपने पति और जेठानी से परेशान होकर घटना दिनांक 6.7.25 को सुबह करीब 6:00 बजे अपनी मां को फोन करके मारपीट प्रताड़ना के संबंध में बताइ और अज्ञात कीटनाशक दवा का सेवन कर ली जिसे तत्काल इलाज हेतु भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान भारती कश्यप की मृत्यु हो गई संपूर्ण जांच पर आरोपी पति कृष्णा कश्यप एवं जेठानी कविता कश्यप के द्वारा भारती कश्यप को दहेज के लिए प्रताड़ित करना और मारपीट करना पाये जाने से दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक धारा 80(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा का 15 दिवसीय सेवा अभियान, जूस-फल, खिचड़ी और चना चटपटी का किया वितरण

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना सिटी कोतवाली से एक टीम CSP योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में रवाना किया गया टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम जर्वे से पकड़ा गया दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा भारती कश्यप को दहेज की बात को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ब्रेकिंग न्यूज एएसआई के बेटे और पत्रकार हिट एंड रन मामलें में दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…

उपरोक्त कार्रवाई में CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, दिलीप सिंह ,महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा

नाम आरोपी

1- कृष्णा कश्यप पिता छवि लाल कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च ) जांजगीर

2- कविता कश्यप पति स्व कीर्तन कश्यप कश्यप उम्र 35 निवासी ग्राम जर्वे (च ) जांजगीर

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026