ब्रेकिंग न्यूज एएसआई के बेटे और पत्रकार हिट एंड रन मामलें में दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…
सतपाल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज ए एस आई के बेटे और पत्रकार हिट एंड रन मामलें में दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…आरोपियों के तार बांकी मोंगरा के साथ साथ दीपका और कुसमुंडा से जुड़े, पुलिस का दावा जल्द होगी बड़ी गिरफ्तारी…
कोरबा जिले के बुधवारी बायपास हिट एंड रन कांड में घायल चंद्रमणि उर्फ दादू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे मामला अब हत्या में तब्दील कर दिया गया है। आपको बता दें चंद्रमणि कोरबा पुलिस ने पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का इकलौते पुत्र था, जिसकी इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को मौत गई । इस घटना को लेकर परिजनों और क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। जांच में जुटी पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद एक नाबालिक सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। युवा पत्रकार अरविंद राठौर के अपहरण, मारपीट और लूटकांड ने मामले को और बनाया संगीन, पिस्टलनुमा हथियार से हवाई फायर, नकदी-आईफोन-सोने के जेवर लूटने का था आरोप।
सूत्रों की माने तो डीजल चोर गिरोह से जुड़ रहे तार, बांकीमोंगरा-कुसमुंडा-दीपका क्षेत्र के नाम चर्चा में। मीडिया से बात करते हुए CSP दर्री विमल पाठक ने साझा की जानकारी,लिंक पर जाकर देखें वीडियो… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=j2Ms3cGpK1BxFAlI





