ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Kangana Ranaut Film Screening : रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Kangana Ranaut Film Screening : आगामी 12 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित द मॉल में आयोजित की गई। इस अवसर पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ फिल्म देखने पहुंचे। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित फिल्म से जुड़े कलाकार और अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए।

RI Promotion Exam: RI प्रमोशन परीक्षा मामले में सफल अभ्यर्थियों को फिर लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की

फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने साझा किया अनुभव

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसे मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ देखा। मुख्यमंत्री ने कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक भी छत्तीसगढ़ से हैं, इसलिए यह उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा। कंगना ने कहा कि आमतौर पर हम कर्मचारियों को सामान्य रूप से देखते हैं, लेकिन इस किरदार को निभाने के बाद उनकी मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारियों का वास्तविक एहसास हुआ। भारत के प्रति लोगों में कितना गहरा प्रेम और समर्पण है, यह भी इस फिल्म के माध्यम से सामने आता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। कंगना ने बताया कि जब उनकी बातचीत फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया से हुई तो उन्हें एक बात विशेष रूप से पता चली कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”।

CG CRIME : घर के बाहर खड़ी कार को बदमाशों ने लगाई आग, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

मुख्यमंत्री साय ने की फिल्म की सराहना

फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेत्री कंगना रनौत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। फिल्म में कंगना ने एक नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सीएम साय ने कहा कि यह फिल्म लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विपरीत परिस्थितियों में साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा मानवता का परिचय कैसे दिया जाता है, इसका सशक्त संदेश देती है। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि वे इसे 10 में से 10 अंक देना चाहेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026