एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्राटेक प्रा. लिमिटेड में कार्यरत् मजदूरों के शोषण की शिकायत को लेकर गेवरा जीएम को सौंपा ज्ञापन,रखी 7 सूत्रीय मांग,मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी..

एसईसीएल गेवरा में बंसल इंफ्राटेक प्रा. लिमिटेड में कार्यरत् मजदूरों के शोषण की शिकायत को लेकर गेवरा जीएम को सौंपा ज्ञापन,रखी 7 सूत्रीय मांग,मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी..

आज दिनांक 28 /7/2026/ को कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर के द्वारा बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले मजदूरों के 7 सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक पार्थ मुखर्जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा मजदूरों की प्रमुख मांगे इस प्रकार है–
1 मजदूरों की टाइम ऑफिस में हाजिरी नहीं लगाई जाती
2 मजदूरोंका ई एस आई कार्ड जारी नहीं किया गया है
3 सुरक्षा मापदंडों को दरकिनार करते हुए मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर कार्य कराया जा रहा है पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है
4 मजदूरों को प्रत्येक माह के 10 तारीख को पेमेंट हो जाना चाहिए जो कि नहीं किया जाता पूरी तरह से श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है
5 मजदूरों को पेमेंट स्लिप प्रदान किया जाए
6 मजदूरों का ई पी एफ/सी एम पी एफ नहीं काटा जा रहा है
7 मजदूरों को हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित वेतनमान देना सुनिश्चित किया जाए
संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने सीधे सीधे शब्दों में प्रबंधन को भी दोषी करार दिया है और कड़े शब्दों में इस बात को रखा हैं कि जो भी दोषी अधिकारी है जिसने लेबर पेमेंट सर्टिफिकेट जारी किया ठेकेदार के पक्ष में उसके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही के लिए आने वाले समय में विजिलेंस में लिखित शिकायत और अगर कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एस ई सीएल प्रबंधन और कंपनी की होगी l






