कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक से टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर ₹34.40 लाख की ठगी, तीन पर FIR दर्ज

कोरबा/रांची : कारगिल युद्ध में देश की सेवा कर चुके छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक प्रेमचंद पांडेय से टोल प्लाजा संचालन में साझेदार बनाने का झांसा देकर 34 लाख 40 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रांची के नगड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pakistan Election Violence: प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 19 की मौत, कई घायल
शिकायत के अनुसार, कोरबा निवासी जय कुमार सोनी, उसके साले जतिन और सहयोगी लवकुश यादव ने एनएचएआई के अधीन संचालित रांची के पतरातू टोल प्लाजा में पार्टनर और सबलेट के आधार पर संचालन का अधिकार दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने टोल प्लाजा से भारी मुनाफे का लालच देकर प्रेमचंद पांडेय से अलग-अलग किस्तों में नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से ₹34.40 लाख ले लिए। इसके लिए ₹100 के स्टाम्प पेपर पर एक अनुबंध भी कराया गया।
कुछ समय बाद जब प्रेमचंद पांडेय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि एनएचएआई के नियमों में टोल प्लाजा को पार्टनरशिप या सबलेट पर देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद उन्हें अपने साथ सुनियोजित ठगी होने का एहसास हुआ।
IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाया तथा मारपीट भी की। पीड़ित का यह भी दावा है कि मुख्य आरोपी के विरुद्ध पहले भी टोल प्लाजा पार्टनरशिप और सोना-चांदी के कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
फिलहाल नगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






