CG Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी समेत कई बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।
धान खरीदी का सीजन नजदीक आने के चलते इस बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हो सकती है। ऐसे में प्रदेश के किसानों की नजरें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। धान खरीदी की तैयारियों और इससे संबंधित विषयों पर सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।
इसके अलावा बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। अब सबकी नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक पर हैं, जिसमें लिए जाने वाले फैसलों का प्रदेश पर असर पड़ सकता है।





