सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर बना अधूरा ब्रेकर हो रहा जानलेवा, बाइक सवार दंपति हुआ हादसे का शिकार
ओमकार यादव की खबर
सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर बना अधूरा ब्रेकर हो रहा जानलेवा, बाइक सवार दंपति हुआ हादसे का शिकार

कोरबा जिले की सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर बना आधा अधूरा ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहा है,आए दिन यहां हादसे हो रहे रहे है। दरअसल इस मार्ग पर सोनपुरी के पुल के पास वाहनों की रफ्तार को धीमा करने ब्रेकर बनाया गया है,जो आधा अधूरा बना हुआ है, और अंधेरे में दिखता भी नहीं है। ऐसे में सभी छोटे बड़े वाहन यहां हादसों का शिकार हो रहे है। बीते गुरुवार की रात तकरीबन 8 से 9 बजे के मध्य कनकेश्वर धाम कनकी से पूजा कर आ रहे कोरबा की एक बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। सड़क पर पसरा अंधेरा और समाने से आ रहे वाहन की रोशनी में ब्रेकर दिखा नहीं, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। गिरने की आवाज सुन पुल के दूसरी ओर उपस्थित ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे घायल दंपति को सड़क से उठाकर किनारे लाये और तत्काल गांव से ही वाहन मंगवाकर उन्हें अस्पताल रवाना किया। इस घटना में बाइक मे पीछे बैठे महिला को काफी चोट आई है। आपको बता दे यहां रात में ही नहीं दिन के समय भी हादसे हो रहे है। बीते दिन यही पर पेपर कोड मिनी ट्रक पलट गई थी,बाइक सवार, ऑटो भी यहां हादसे का शिकार हो चुके है। जिम्मेदार शासन प्रशासन से निवेदन है कि यहां आधे अधूरे ब्रेकर की पूर्ण बनाते हुए, ब्रेकर संबंधी सूचना अथवा यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करें, जिससे ऐसे हादसों पर लगाम लगे और लोग अपने जान माल को बचा सकें। ओमकार यादव की खबर।






