ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

चांपा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संगठन की मजबूती के लिए आयोजित की मासिक बैठक

{जनसमस्याओं पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान}

चांपा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चांपा द्वारा कांग्रेस संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक कार्यालय में किया गया। इस बैठक में क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन मंथन किया गया।

राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना; डिप्टी CM साव बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पाँच बिंदुओं पर प्राथमिकता के साथ चर्चा की गई -:

कृषि संकट: किसानों को खेती-किसानी में आ रही विभिन्न परेशानियों और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बिजली समस्या: बिजली बिल में की गई बेतहाशा वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को हो रही भारी असुविधा पर चिंता व्यक्त की गई।

महंगाई: खाद्य सामग्री सहित अन्य अतिआवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही अत्यधिक वृद्धि से आमजन पर पड़ रहे बोझ पर चर्चा हुई।

धार्मिक चंदे में भ्रष्टाचार: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में हुई चोरी व अनियमितताओं में संघ और भाजपा की संलिप्तता को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए।

संगठनात्मक मजबूती: आगामी माह में बूथ स्तर तक सघन बैठकें आयोजित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के साथ खड़ी है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करेगी।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भी बैठक को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।

आज के मासिक बैठक में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के सभी पदाधिकारियों एवं चांपा के 42 बूथ अध्यक्षों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन द्वारा प्रमाण पत्र एवं आई.डी. कार्ड देकर सम्मान किया गया ।

अंत में अपनी बातें रखते हुए आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता ने किया।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा एक्शन, कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया सख्त आदेश

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, पूर्व नपा अध्यक्ष जय थवाईत, मण्डल अध्यक्ष नारायण सोनी, अनिल मोदी, राज सरोज, जिला महामंत्री सेवक बुटू देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश तिवारी, हरदयाल तंवर, समद बेग, श्रीमती शांति सोनी, राजेश्वर मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, रामबाई स्वर्णकार, लता श्रीवास, महमूद खान, हरीश श्रीवास, डुग्गु प्रधान, पार्षदगण दुर्गा कुर्रे, पवन साहू, अंजली देवांगन, पवन आर्य, गिरधर देवांगन, परदेशी केंवट, राजू शर्मा, रंजन कैवर्त, आसन दीवान, स्वाति बंशीयर, कविता देवांगन, राम मनोज शर्मा, आशीष कसेर, अजय यादव, जीवन बंजारे, राकेश जोशी, संजय साधवानी, जय सेवायक, जफर अंसारी, हाशिम खान, पुनिराम देवांगन, कीर्ति दीवान, इकबाल अंसारी, राजू बोहरा, क्रांति केंवट, विष्णु गाड़ा, पंकज साधवानी, इतवारी यादव, गणेश विश्वास, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026