Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार की बड़ी पहल, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग; किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पात्र किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग और फसल से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में आदेश दिए हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 8 नवंबर 2026 को हुई धान खरीदी की तैयारियों संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। दोनों विभागों की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले और शम्मी आबिदी ने जारी निर्देशों में किसानों की शिकायतों के निराकरण के साथ फसल संबंधी अभिलेखों के सत्यापन पर जोर दिया है।

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने सक्ती पहुंचीं जिले की प्रभारी सचिव एवं इलेक्शन रोल ऑब्जर्वर सुश्री किरण कौशल

15 जनवरी 2027 तक पूरी होगी खसरा मैपिंग

निर्देश के मुताबिक, जिन किसानों के खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में दिखाई नहीं दे रहे हैं, उनकी मैपिंग की जाएगी। इसके लिए संबंधित सहकारी समितियों की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी के लिए भूमि विवरण सिंक करें’ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को समितियों के माध्यम से ऐसे सभी मामलों का जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। खसरा मैपिंग की अंतिम समय-सीमा 15 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

खेतों में जाकर फसल का करेंगे भौतिक सत्यापन

डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) में जिन खेतों में दूसरी फसल दर्ज है, लेकिन किसान वहां धान की खेती होने का दावा कर रहे हैं, उनका मौके पर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा डीसीएस और पीवी ऐप में फसल प्रविष्टि का विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्वेक्षण से छूटे खसरों की भी तहसीलदार के माध्यम से जांच कराई जाएगी।

सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान कर खेत में बोई गई वास्तविक फसल और उसके रकबे की जांच होगी। प्रत्येक संबंधित खसरे का मौका पंचनामा तैयार किया जाएगा। साथ ही फसल की वास्तविक स्थिति प्रमाणित करने के लिए मौके के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल में 4 साल के बच्चे की पिटाई का आरोप, पीठ पर मिले चोट के निशान; पुलिस ने शुरू की जांच

30 नवंबर तक कलेक्टरों को देनी होगी रिपोर्ट

राज्य शासन ने सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सक्षम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। फसल प्रविष्टि और उसमें आवश्यक संशोधन की आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह जानकारी 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। सरकार की इस पहल से धान बेचने के पात्र किसानों को भूमि रिकॉर्ड और फसल प्रविष्टि से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026