सड़क जाम कर रहे भारी वाहनों पर कुसमुंडा पुलिस की कड़ी कार्यवाही..
कोरबा जिले के कुसमुंडा पुलिस ने शिकायतों के बाद थाना चौक और कोरबा कुसमुंडा फोर लेन में भारी वाहनों के द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर लाधा दर्जन वाहनों पर चालनी कार्यवाही की है। कार्यवाही के माध्यम से पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि चौक चौराहों अथवा मुख्य मार्ग में खड़ी करने वाले भारी वाहनों पर आगे भी कार्यवाही की जावेगी। आपको बता दें कुसमुंडा थाना चौक में से हो कुसमुंडा खदान की भारी वाहनों की एंट्री पॉइंट है,जिस वजह से थाना चौक से इमली छापर फाटक चौक , शिवमन्दिर चौक तक भारी वाहनों की कतार लग जाती है,जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्यंजय पांडेय ने चेकिंग के उपरांत पाया कि इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन सड़क पर ही पार्किंग करते है,ऐसे में मौका निरीक्षण कर लगभग आधा दर्जन। भारी वाहनों पर कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के साथ ही साथ यह संदेश भी दिया गया है कि चौक,चौराहों अथवा सड़क किनारे भारी वाहनों के पार्किंग करने पर आगे सख्त कार्यवाही की जावेगी।





