ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: सरकारी स्कूल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, पानी की बोतल के विवाद में छात्र पर हमला

रायपुर : राजधानी के धरमपुरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, फुंडहर में छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है।

Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को होगी अहम चर्चा

कक्षा के दौरान एक छात्र ने अपने साथी पर पानी की बोतल फेंक दी। जब दूसरे छात्र ने इसका कारण पूछा, तो आरोपी ने उसे स्कूल के बाहर देखने की धमकी दी और क्लास से निकल गया।छुट्टी के बाद स्कूल परिसर की पार्किंग में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित छात्र पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू का वार छात्र की जांघ में लगा, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना; डिप्टी CM साव बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार

घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026